posted on : April 14, 2021 4:48 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अग्नि शमन विभाग की ओर से बुधवार को जिले में अग्नि शमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता अभियान के वाहन को रवाना किया।

अग्नि शमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर देश में अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए अधिकारियों और जवानों को पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि दी गई साथ ही दो मिनट का मौन रख मृत आत्माओं की शांति के लिये प्रार्थना भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को आग लगने की स्थिति से निपटने के लिये किये जाने वाले प्राथमिक उपाय और आग लगने से पूर्व तैयारियों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये। प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी संदेश सकलानी ने बताया कि अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान का संचालन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को आग बुझाने के तरीके और आगजनी की घटनाओं के बाद रेस्क्यू के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दिगंबर उनियाल, निरीक्षक एलआईयू सूर्य प्रकाश आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!