गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में मंगलवार को अग्नि शमन विभाग की मुश्तैदी की चलते बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां मंगलवार की दोपहर जंगलत गेट मोहल्ले के चट्टानी हिस्से पर आग लग गई। जो तेजी आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर अग्नि शमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि मंगलवार को गोपेश्वर के जंगलात गेट मोहल्ले में चट्टानी हिस्से में सूखी घास पर दोपहर बाद अचानक आग लग गई। चट्टान सूखी घास होने के चलते आग ने देखते ही देखी विकराल रुप धारण कर लिया। जिससे यहां आसपास स्थित आवासीय भवनों में रह रहे लोग घरों को छोड़ कर भागने लगे। वहीं कुछ लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास शुरु किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्नि शमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। जहां आधे घंटे की मशक्कत के बाद चट्टान पर लगी आग को बुझाया जा सका। स्थानीय निवासी वीरेंद्र पंवार और पीयूष विश्नोई का कहना है कि समय रहते आग पर काबू न किये जाने की सूरत में आबादी क्षेत्र के बीच लगी आग से बड़ा हादसा हो सकता था।
