posted on : June 26, 2023 7:32 pm

गिरोह की सरगना एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 5 युवतियों को रेस्क्यू किया है। सेक्स रैकेट की सरगना एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
नैनीताल के काठगोदाम से एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने प्लान बी स्पा में छापा मारा। मौके पर पुलिस को 5 कॉलगर्ल मिली। छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला और पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कराया जा रहा था तभी नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने बी स्पा में छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली।

जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद हरियाणा निवासी अरुण गुलाटी पुत्र हरविंदर गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे हैं। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते हैं। काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!