-कर्मचारियों ने की वन संरक्षण के स्थानांतरण की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। वन विभाग चमोली के कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति की ओर से चमोली जिले के वन संरक्षण नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व के कार्यालय पर धरना दिया गया तथा वन संरक्षक से वार्ता की गई लेकिन कर्मचारियों को संतोषजनक जबाव न मिलने पर कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वन संरक्षक का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे।

संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश नेगी और महामंत्री कुलदीप खंडूरी का कहना है कि नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व के वन संरक्षक की ओर से एक लंबे समय से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कर्मचारियों से कार्यावधि के बाद भी काम लिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी पत्राचार के माध्यम से वन संरक्षक से कर्मचारियों के उत्पीड़न न किये जाने का आग्रह किया गया है लेकिन उनकी ओर से अपनी कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने आंदोलन करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी कर्मचारियों ने उनसे सकारात्मक वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन वन संरक्षक की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और अब कर्मचारी वन संरक्षक के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए है। उन्होंने कहा कि जब तक वन संरक्षक का तबादला नहीं हो जाता तब तक उनका संगठन आंदोलन करता रहेगा। इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष प्रकाश नेगी, उपाध्यक्ष सुधांशु कपरवान, अनूप कुमार, सुमित बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!