posted on : December 1, 2025 7:29 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी के रैंसू क्षेत्र के गणवे व लखडी के जंगलों में लगी आग पर तीन दिन बाद वन विभाग ने काबू पा लिया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के अंतर्गत रैसू वीट के गणवे और लखड़ी तोक के चीड़ के जंगलों में लगी भीषण आग को वन विभाग के भारी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। तीन दिनों तक लगी आग के कारण एक हेक्टेअर वन संपदा जल कर खाक हो गई है। आग बूझने से आसपास के गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। तीन दिनों तक वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास करती रही लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। भारी मशक्कत के बाद तीन दिन बाद आग पर काबू पाया जा सका है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि गणवे तथा लखडी के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वन विभाग की टीम जंगलों में आग से बचाव को लेकर तत्परता के साथ काम कर रही है। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, मोहन सिंह बर्त्वाल, वन आरक्षी विपिन झिंक्वाण, दीपक नेगी, सूरज राणा, बिन्दी लाल समेत अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!