गोपेश्वर (चमोली)। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से शुक्रवार को जुमला गांव में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर पौधरोपण किये।

वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को जुमला गांव में और यहां से जंगल में ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, वन सरपंच वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओं ने भाग लिया। इस मौके पर विभाग की ओर से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस वन महोत्सव के आयोजक केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया हैं। नगर से लेकर देहात तक विशेष अभियान चलाकर पौध रोपे और लक्ष्य को पूरा किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन गोपेश्वर-देवखाल रोड़ पर सगिन्डधार जुमला में पांच सौ से अधिक पौधे रोपे गए हैं। वन महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ पौधों को संरक्षित करने की अपील की। इस मौकेे पर संयुक्त मजिस्ट्रट अभिनव शाह, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, रेंजर आरती मैठाणी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, हरेंद्र राणा, नंदन बिष्ट, राकेश मैठाणी, सुनील नाथन, प्रदीप फरस्वाण, उषा रावत, ओम प्रकाश भटट, मंगल कोठियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, धनपत शाह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!