पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड की निगोल नदी में कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्वों की ओर से नदी में बिलिचिंग डाल कर मछलियों को अवैध शिकार किया जा रहा था। बिलिचिंग के प्रभाव से मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीवों की भी मौत हो रही थी। पूरी नदी में कई दूरी तक मछलियां मरी हुई दिखायी दे रही थी। जिसको लेकर वन विभाग ने सर्तकता बरते हुए ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
सोमवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने निगोल नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गयी है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने बताया कि निगोल नदी में कुछ शरारती तत्वों की ओर से बिलीचिंग पाउडर के माध्यम से जलीय जीव जन्तु के शिकार किये जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इन शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिये निगोल नदी के दोनों तरफ वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी है। जो शरारती तत्वों पर निगरानी रखेगी। उन्होंने कहा शरारती तत्वों की पहिचान होने पर वन्य जीव अधिनियम के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।