posted on : June 27, 2021 6:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के गोपेश्वर के हल्दापानी में सक्रीय हुए भूस्खलन क्षेत्र का आज पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित लोगों से भेंट कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने मामले में लोनिवि के अधिकारियों से सुरक्षा कार्य प्रगति को लेकर जानकारी भी ली।

बता दें कि हल्दापानी मोहल्ले के विकास नगर में वर्ष 2017 में भूस्ख्लन सक्रीय हो गया था। जिसके बाद वर्ष 2019 में यहां भूस्खलन का दायरा बढने से यहां एक नव निर्मित भवन पूरी तरह से जमीदोज हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2020 में जिला प्रशासन की से यहां विभिन्न मदों से 20 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य शुरु करवाया गया। लेकिन वर्तमान तक यहां भूस्खलन क्षेत्र का सुधारीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में अब बारिश के बाद यहां भूस्खलन तेज हो गया है। जिसके बाद यहां विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से अब सिंचाई विभाग को भूस्खलन के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। रविवार को काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कहा कि भूस्खलन के सुधारीकरण को लेकर हो रही देरी गोपेश्वर नगर के लिये बड़ी खतरे की घंटी है। प्रशासन और शासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल यहां वृहद स्तर पर सुधारीकरण कार्य करवाने की आवश्यकता है। इस मौके पर अरविंद नेगी, विकास जुगरान, गोविंद सजवांण, जयवीर नेगी, ओम प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!