posted on : December 11, 2021 3:33 pm

भरारीसैण में जुटे कांग्रेस के नेता, दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धाजंलि

भरारीसैण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी भरारीसैण में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का जमवाडा लगा। हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धाजंलि देने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को गैरसैण में ठंड लगती है इसलिए शीतकालीन सत्र नहीं करवाया गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हिमालय में नहीं लगेगी ठंड तो फिर हिंद महासागर में लगेगी।

अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भरारीसैण में एकत्र हुए। कांग्रेस का यहां जुटने के पीछे मकसद था कि सरकार ने पहले शीतकालीन सत्र भरारीसैण में रखा था लेकिन बाद में उसे स्थगित कर देहरादून में किया जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस में रोष व्याप्त था और उनका कहना था कि सरकार इस लिए भरारीसैण में शीतकालीन सत्र करने से बचना चाह रही है क्योंकि यहां पर वर्तमान समय में ठंड पड़ती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भरारीसैण पहुंच कर भाजपा सरकार को यह संदेश दिया है कि भरारीसैण में कोई ठंड नहीं है और सरकार यहां के लोगों की उपेक्षा कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सत्ता में उसे हमारे पूर्वजों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसी ठंड में रहकर अपना जीवन यापन किया है। तमाम ऋषि मुनियों ने हिमालय पर इसी ठंड में तपस्या की है। यहां की महिलाऐं इसी ठंड में हर कर अपने घर परिवार को चलाती है। और भाजपा ने शीतकालीन सत्र को भरारीसैण में न करवा कर यह जतलाने का प्रयास किया है कि भरारीसैण में ठंड है। इससे बड़ा अपमान हमारा और हमारे पूर्वजों का हो नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भरारीसैण गैरसैण हमें उर्जा प्रदान करता है। जब भी यहां आते है तो नई उर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हम इस सरकार से कोई अपेक्षा भी नहीं करते हैं क्योंकि यह सरकार सिर्फ जनता के साथ छलावा ही कर सकती है। इसलिए जनता को इसबात को समझाने की जरूरत है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी का यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था। यहां पर प्रदेश के हर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आना था लेकिन दुर्भाग्यवश देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकाप्टर दुर्घटना में असामयिक निधन होने से इस कार्यक्रम को सुक्ष्म रूप में कर भाजपा को यह जतलाना था कि भरारीसैण भी वैसा ही है जैसे प्रदेश के अन्य क्षेत्र है। यहां का मौसम भी सुहावना है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक डा. जीतराम, प्रदेश महासचिव हरीकृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, भुवन नौटियाल, उषा रावत, योगेद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र कुमार बिष्ट, मोहन भंडारी, अजय किशोर भंडारी, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, कुंवर सिंह बिष्ट, दर्शन बड़वाल, राजेंद्र सगोई, महेश खंडूरी, सुनील पंवार, मुकेश खंडूरी, धर्म सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!