हल्द्वानी। सोमवार की देर रात्रि को गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में भ्एक कार पेड़ टक्कराने से कार में सवार पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार पास की दुकान में जा घुसी। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे, तभी बीती रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो युवक 19 साल के जबकि एक 23 और एक 25 साल था।

मृतक का नाम अक्षय अहूजा, कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता और प्रियांशु हैं, जो हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि कमल पांडे गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में घायल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!