posted on : July 23, 2022 10:07 pm

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर खड़े वाहन से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसके चलते बाइक सवार चार लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे 108 वाहन ने सभी को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अलीपुर का रहने वाला 24 वर्षीय योगेंद्र अपनी बाइक से तड़के निकला था। वह गांव से निकलकर हाईवे पर पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने शव का पंचनामा भर कर जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।
दूसरी ओर ऋषभ वेवलीन फैक्ट्री के बाहर जल लेकर वापस लौट रहे कांवडि़यों की दो बाइक आपस में टकरा गई। गनीमत यह रही कि दोनों बाइकों की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। बाइक सवार हरियाणा के रहने वाले सनोज, विशाल, कुलदीप और राजवंश को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!