posted on : May 18, 2021 5:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भापकुंड के पास एक मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को जोशीमठ ब्लॉक के पाखी निवासी का दिनेश सिंह मलारी से जोशीमठ की ओर लौट रहा था। इस दौरान भापकुंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से घटना की सूचना कोतवाली जोशीमठ को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई हेमकान्त सेमवाल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकालकर सीएचसी जोशीमठ भेजा। एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना बैशाख सिंह के परिजनों को दे दी गई है। कहा कि प्रथम दृष्टा दुर्घटना सड़क के उबड़ खाबड़ होने से हुई प्रतीत हो रही। वहीं दुर्घटना के सही कारणों को पता लगाने के लिये जांच की रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!