posted on : July 12, 2021 1:00 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर थराली से आगे लोल्टी गदेरे में एक बाइक सवार बह गया है।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक सवार की खोजबीन शुरू कर दी है। गदेरे में सौ मीटर की दूरी पर बाइक मिल गई है लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार जो उफनाते लोल्टी गदेरे को पार कर रहा था, कि अचानक अनियंत्रित होकर वह गदेरे की तेज बहाव में बह गया है। थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने  बताया कि उन्होंने उसे 200 मीटर दूर तक बहते देखा। बताया जा रहा है कि गदेरे में घटना स्थल के 100 मीटर की दूरी पर बाइक गदेरे के बीचों बीच दिखाई दे रही है, लेकिन बाइक सवार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर पुलिस का सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा हैं कि यह बाइक जिला सहकारी बैंक थराली में कैशियर के पद पर कार्यरत सुभम आर्य हैं। जो बागेश्वर के गरूड़ का निवासी हैं। जिसकी तलाश जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!