हरिद्वार। बीती रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में एक ढाबे के कमरे में अचानक गैस सिलेंडर के फट जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे सें कमरे में सो रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के गैस प्लांट चौकी में बैरियर नंबर 6 के पास स्थित प्रमिला गेस्ट हाउस गढ़वाली ढाबे के कर्मचारी रोज की तरह रात में काम पूरा कर ढाबे के पीछे कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में अचानक किसी कर्मचारी ने शायद बीड़ी या सिगरेट पी, जिससे कमरे में रखे गैस सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली और सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार कर्मचारी सौरभ पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष, गौरव पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष निवासीगण कालागढ़ जनपद पौड़ी गढ़वाल, दिनेश पुत्र भगवान निवासी लखीमपुर खीरी उम्र 32 वर्ष और मोनू पुत्र मोहन निवासी कालागढ़ उम्र 21 वर्ष है। गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने तत्काल गैस प्लांट चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को बुलाया और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रात्रि करीब 1 बजे बजे गैस प्लांट चौकी से आगे बैरियर नंबर 6 के पास, निकट प्रमिला गेस्ट हाउस, गढ़वाली ढाबा के कर्मचारी ढाबे के पीछे कमरे में सो रहे थे। जिसमें कुछ सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से एक सिलेंडर फट गया, जिससे 4 लोग घायल हो गए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!