posted on : June 1, 2021 6:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना के इस संक्रमण काल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जरूरतमंद लोगों के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं हो रहे है। एबीवीपी के कार्यकर्ता एक सूचना पर ही बिना थके व रूके जरूरतमंद के पास पहुंच कर उसकी समस्या का समाधान करने का भरसक प्रयास कर रहे है। पिछले दस दिनों से गांव-गांव पहुंच कर लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाने में जुटे है।

एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि उनका लक्ष्य है  िकइस कोरोना की संकट की घड़ी में कोई परिवार भूखा न सोये। इसलिए उनका प्रयास है कि हर जरूरतमंद के पास तक पहुंचा जाए। बताया कि मंगलवार को उन्होंने दूरस्थ गांव में पैदल पहुंच कर 15 परिवारों को राशन किट उपलब्ध करवायी है। और आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि वह जरूरतमंदों की मदद कर सके। इस मौके पर इस अभियान में विभाग संयोजक अमित मिश्रा, जिला संयोजक आयुष हटवाल, विपिन जोशी, अमित ठाकुर व तनुज शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!