गोपेश्वर (चमोली)। एपिरोक माइनिंग इंडिया लिमिटेट कंपनी की ओर से गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पैसिफिक क्रिएटिव सोसायटी, नई दिल्ली के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से युक्त एक एम्बुलेंस डोनेट करते हुए आयुक्त/अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन गढवाल मंडल को उपलब्ध की गई थी। जिसको को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त गढवाल हरक सिंह रावत ने बताया कि एनजीओ से प्राप्त इस एम्बुलेंस को यात्रा व्यवस्था के लिए जनपद चमोली को उपलब्ध करायी जा चुकी है। अपर आयुक्त ने चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश से इस एम्बुलेंस को ले जाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!