posted on : July 8, 2021 5:44 pm

थराली (चमोली)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने चमोली जिले के थराली में एक बैठक कर सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रतिमाह सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।

गुरुवार को यहां रामलीला मैदान में विक्रेता संघ के तहसील अध्यक्ष धनराज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से आनलाईन खाद्यान्नों का वितरण करवाया जा रहा हैं। जिसमें नेटवर्क, बिजली आपूर्ति सहित तमाम अन्य समस्याओं से विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान विक्रेताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्नों और दालों की ढुलाई सहित अन्यों का भुगतान अब तक नही हो पाने के कारण विक्रेताओं के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है।

बैठक में दुकानों का किराया और बिजली के बिलों का भुगतान कम से कम प्रति माह तीन हजार रुपए दिए जाने के साथ ही विक्रेताओं को खाद्यान्नों के उठान एवं वितरण में कमीशन दिए जाने के बजाय उन्हें मासिक रूप से एक सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर गोदामों से तोल कर राशन दिए जाने के साथ ही छीजन भी दिए जाने की मांग उठाई गई। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का यह भी कहना था कि कई बार खाद्यान्न विभाग में उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को जरूरी संशोधनों के लिए दिए जाने के बावजूद भी संशोधन नही हो पाने के कारण उपभोक्ताओं के साथ ही साथ विक्रेताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बैठक के उपरांत समस्याओं का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया है। बैठक में संघ के सचिव यमुना दत्त उनियाल, कोषाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी, दिनेश जोशी, कुंदन सिंह, अब्बल सिंह गुसाईं, खुशाल सिंह रावत, मोहन सिंह, गब्बर सिंह, रणजीत सिंह भगवत सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!