सीएम में गढवाली बोली में किया क्षेत्रीय जनता को संबोधित

गोपेश्वर (चमोली)। सरकार जनता के द्वार के सिद्धांत को सार्थक करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को चमोली जिले के गौणाघाटी के दुर्मी पहुंचे। जहां उन्होंने गढ़वाली बोली में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने इन चार सालों में जनता के हितों के लिए एतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं के सर और पीठ का बोझ कम करने के लिए अब सरकार एक नई योजना बना रही है ताकि महिलाओं को चारापत्ति लाने के लिए जंगल न जाना पड़े। इसके लिए आने वाले बजट सत्र में व्यवस्था की जायेगी। सीएम ने बदरीनाथ विधान सभा के विकास के लिए कई घोषणाऐं भी की।

बीते नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक दुर्मी ताल (तालाब) के पुनर्निर्माण की घोषणा किए जाने के एवज में जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दुर्मी-निजमुला घाटी में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने समेत बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लगभग एक दर्जन घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ की महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने की योजना बना रही है, इस योजना को अमल में लाने के लिये आगामी बजट में धनराशि की घोषणा की जाएगी। इस योजना को अगले पांच वर्ष में पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा।

दरअसल, दुर्मी घाटी में 14 ग्राम पंचायत शामिल हैं। घाटी की जनसंख्या लगभग आठ हजार है। विकास और बुनियादी सुविधाओं की दृष्टि से इस घाटी में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। यहां की जनता पिछले कई वर्षों से सन 1970 की बाढ़ में टूट चुके दुर्मी ताल के पुर्ननिर्माण की मांग कर रही है। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र भट्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री रिपुदमन सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 

सीएम की घोषणा

पोखरी में पार्किंग की स्वीकृति

श्रीधर आजाद के नाम पर पोखरी अस्पताल।

पॉलीटैक्नी चांदनीकखाल नरेंद्र भंडारी के नाम।

तपोवन पॉलीटैक्नीक का गौरा देवी के नाम।

निजमूला घाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति।

हालपा में पुलिस चैकी की स्वीकृति।

बेमरू में स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्वीकृति।

पीपलकोटी में मिनी स्टेडियम।

राइका ग्वाड़, गौणा, गोदली, पाणा ईराणी, गणाई विद्यालयों में कक्षा कक्ष।

बालखिला-सिरौं-सिंडजी, गोगनापाणी-भटूडा, पोखरी-उडामांडा-बिनगढ-खुनागांड, दशोली-ब्यारा-तडाकताल, पातलगंगा-गणाई सडक की स्वीकृति प्रदान की।

 

11 जन प्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

गोपेश्वर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दशोली ब्लॉक के 11 जन प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र नेगी, ममता देवी, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी बिष्ट, नगर पालिका सभासद दीपक पंवार, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, शशि सेमवाल, दीपा मोल्फा, कृष्णा डुंगरियाल, लक्ष्मी कंडारी ने विधिवत रुप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

गोपेश्वर में स्व. दिनेश जोशी मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट का किया शुभारंभ

सीएम ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित स्व. दिनेश जोशी क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजक सीएम ने स्व. दिनेश जोशी के चित्र पर माल्यापर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!