गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में हंस फाउंडेशन के द्वारा फ्रंट लाईन में कार्य कर रहे पत्रकारों को कोरोना बचाव सामग्री वितरित की गई।जिसमें ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये गए।

बता दे कि कोरोना कि इस विकट घड़ी में माता मंगला और भोले जी महाराज की संस्था हंस फाउंडेशन बढ़ चढ़ कर गांव गांवो में भी जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही है।फाउंडेशन के द्वारा चमोली के अस्पतालों को भी कोरोना से बचाव करने के लिए स्वास्थ्य उपकरण भी दिए जा रहे है। फाउंडेशन की तरफ से सीएचसी घाट, जोशीमठ और पोखरी में जल्द स्वास्थ्य उपकरण भी दिए जाएंगे। प्रेसक्लब के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कोरोना काल मे हंस फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों को कोरोना से बचाव की सामग्री और स्वास्थ्य उपकरण भेंट करने पर माता मंगला और भोले जी महाराज का धन्यवाद किया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!