posted on : April 16, 2021 5:46 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारियां शुरु कर दी गई है। विभाग की ओर से जहां जिला चिकित्सालय सहित भराड़ीसैंण और कालेश्वर में कोविड़ सेंटर का संचालन पुनः शुरु करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढने की स्थिति को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चमोली जिले में गुरूवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद 50 सक्रीय संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। ऐसे में दिनों दिन जिले में बढते मामलों को देखते हुए स्वस्थ्य विभाग की ओर तैयारी शुरु कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस राणा ने बताया कि जहां कोरोना मरीजों के उपचार के लिये भराड़ीसैंण में 465, कालेश्वर में 30 और जिला चिकित्सालय में 75 बैड की व्यवस्था की गई है। वहीं जिला चिकित्सालय में सात और कर्णप्रयाग में दो वैंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। वहीं चार वैंटिलेटर रिजर्व में रखे गये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में कोवैक्सीन के टीकाकरण की प्रक्रिया 40 केंद्रों पर संचालित की जा रही है। जिनमें वर्तमान तक 60 से 45 वर्ष के 60 हजार 161 आम लोगों के साथ ही 3559 हैल्थ वर्क और 5660 फ्रंट लाइन वर्क को वैक्सीन का टीकाकरण किया जा चुका है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!