थराली (चमोली)। वाहन चालक, परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के साथ साथ सड़क सुरक्षा नियमों और  कोविड संक्रमण की जानकारी देने हेतु मंगलवार को तहसील थराली में परिवहन कार्यालय की ओर से शिविर लगाया गया। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आॅल्विन राॅक्सी ने बताया कि शिविर में चिकित्सा टीम ने 20 वाहन चालकों का सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों का कोविड टेस्ट भी किया गया।

शिविर में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के हेतु ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन न चलाए। इस दौरान चालक एवं परिचालकों को गोल्डन आवर और दुर्घटना की सूचना देने के लिए प्रोत्साहन योजना गुड सेमेरिटन के बारे में भी बताया गया। एआरटीओ ने कहा कि वाहन दुर्घटना होने पर पहला घंटा किसी भी घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर होता है और वाहन दुर्घटना की तत्कालिक सूचना देने वालों को गोल्डन योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। शिविर में वाहन चालकों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!