posted on : August 11, 2021 5:53 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों का कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा मुहैया कराने और उन्हें अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र चमोली को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही नोडल अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के सभी दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जनपद के कोई भी दिव्यांगजन अपनी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 8126061034, 01372-252992 पर सीधे संपर्क कर सकते है। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र को हेल्पलाइन पर मिलने वाली समस्याओं/शिकायतों को तत्काल पंजीकृत करते हुए ससमय निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!