posted on : May 29, 2024 8:32 pm

-अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का मौके पर जाकर लिया जायजा

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तरांखड चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   सरकार की ओर से गठित हाईलेबल कमेटी( एचएलसी) के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने चारधाम यात्रा को धरातल पर परखने तथा यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऐहितियाती कदम उठाने शुरू किये है इसी क्रम उन्होंने केदारनाथ तथा बदरीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

अपर मुख्य सचिव बिना प्रोटोकाल आमयात्री की तरह बदरी-केदार पहुंचे। मंगलवार  देर शाम  को  श्री बदरीनाथ दर्शन शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ में रात्रि प्रवास के बाद बुद्धवार को श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यौं रिवर फ्रंट कार्य, आस्था पथ, शेष नेत्र झील साइट, तीर्थपुरोहितों के अवस्थापना भवन, टैक्सी स्टेंड साइट, बहुद्देश्यीय अंतर्राज्यीय बस अड्डा कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा तीर्थपुरोहितों के सुझावों को भी सुना। श्री केदारनाथ से अपर मुख्य सचिव मंगलवार अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा पर्यटक सीमांत गांव एवं  देश के पहले गांव माणा पहुंचे स्थानीय लोगों से मिले तथा तीर्थ यात्रियों से बातचीत की तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली सुविधाओं- असुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ने श्री बदरीनाथ धाम में ही प्रवास किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर हो रही ट्रेफिक जाम की स्थिति, तीर्थयात्रियों  को मूलभूत सुविधाओं पेयजल चिकित्सा, स्वास्थ्य, आवास, संचार, विद्युत, परिवहन, जन सुविधाओं, रजिस्ट्रेशन एवं टोकन व्यवस्था, मंदिरों की दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था  का  जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक मंगलवार देर शाम शाम को अपर मुख्य सचिव माणा गांव से  श्री बदरीनाथ धाम वापस आये तथा श्री बदरीनाथ धाम की शायंकालीन  शयन आरती में सपरिवार शामिल हुए। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी  आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने शयन आरती संपन्न की। इस दौरान उन्होने तथा तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। उन्होंने बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी से श्री बदरीनाथ धाम की पूजा पद्यति, प्रातः श्री बदरीनाथ मंदिर खुलने से  लेकर शायंकाल को मंदिर के बंद होने तक के पूजा एवं दर्शन  शैड्यूल की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने पूछा कि रात्रि को कितने बजे तक तीर्थयात्री दर्शन करते है बताया गया कि रात्रि ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे तक मंदिर में तीर्थयात्री दर्शन करते है तथा सुबह तीन बजे से तीर्थयात्री दर्शनों की लाईन में आ जाते है तथा मंदिर खुलने के बाद  अभिषेक के साथ साथ बाहर परिक्रमा से निर्वाण दर्शन शुरू हो जाते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ठ, प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता   अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता मास्टर प्लान विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!