गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले दशोली ब्लाॅक के कठूड गांव में शनिवार को मेरा घर मेरी पाठशाला में छात्रों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने होली गीतों के साथ होली मिलन के साथ एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया।
होली मिलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कठूड़ की महिला मंगल अध्यक्ष ऊषा कनवासी ने कहा कि जिस तरह लाॅक डाउन में सारे प्राथमिक स्तर के स्कूल बन्द हैं, वही मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ समाज के लिए एक मिसाल कायम करते हुए बच्चों को घर पर ही अध्ययन कराया गया। जो अपने आप में एक उल्लेखनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा घर मेरी पाठशाला को सभी ग्रामवासी सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। होली मिलन कार्यक्रम में शिवानी बिष्ट, बिमला, राखी, पुष्पा, पूजा, चेतना बिष्ट, संन्तोषी तथा ग्राम पंचायत के प्रधान लक्षण कनवासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट ने किया।
