posted on : October 17, 2021 5:17 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी वर्षा, आकाशीय बिजली एवं तेज रफ्तार से झक्कड आने की चेतावनी के दृष्टिगत 18 और 19 अक्टूबर को होने वाली होमगार्ड स्वयं सेवकों की शारीरिक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। होमगार्ड जिला कमाण्डेटं निर्मल जोशी ने बताया कि 18 अक्टूबर को समस्त ब्लॉकों के छूटे हुए अभ्यर्थी एवं 19 अक्टूबर को होने वाली मृतक आश्रित होमगार्डस स्वयं सेवकों की शारीरिक नाप-जोख शरीरिक दक्षता परीक्षा 21 अक्टूबर को और समस्त अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 22 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!