posted on : May 5, 2021 6:07 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन में रखे मरीजों को दी जा रही होम आइसोलेशन किट में पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में अब जिले में संक्रमण की रोकथाम के लिये पुख्ता इंतजाम के दावों को लेकर लोगों में नाराजगी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से आक्सीमीटर और थर्मामीटर जल्द उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।

बता दें कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए सामान्य कोरोना संक्रमितों का उपचार होम आइसोलेशन में करने की योजना बनाई गइ है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को होम आइसोलेशन किट उपलब्ध करवाया जा रहा है। किट के बॉक्स में मरीज को तीन सतह वाला मास्क, थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर, बायो मेडिकल वेस्ट थैला, जिंक, विटामिन सी, डी, आरवरमेक्टिम की गोलियां, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाएं, होम आइसोलेशन निर्देशिका तथा कोविड उपाचार उपरान्त देखभाल के लिए पुस्तिका उपलब्ध कराई जानी हैं। लेकिन जिले के वितरित की जा रही होम आईसोलेशन किट में पल्स आक्सीमटर और थर्मामीटर उपलब्ध नहीं हैं। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी और कमल रतूड़ी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन किट के नाम पर मरीजों के साथ मजाक किया जा रहा है। कहा कि आक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध न होने पर मरीज को अपने स्वास्थ्य की सही स्थिति की जानकारी कैसे होगी यह बड़ी समस्या बनी हुई है। इस संबंध में जोशीमठ संघर्ष समिति के अतुल सती व कमल रतूडी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी भेजा है।

 

जिले में पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर की कमी बनी हुई है। जिसके लिये निदेशालय के साथ ही जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही सात हजार प्लस आक्सीमीटर उपलब्ध कराये जाने की बात कही है। वहीं कोविड के लिये मिली धनराशि से भी पांच हजार आक्सीमटर के साथ ही अन्य सामग्री की खरीद की जा रही है। जल्द ही होम आइसोलेशन में रखे मरीजों को पल्स आक्सीमटर और थर्मामीटर उपलब्ध करा दिये जाएंगे।

डा. एमएस खाती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!