posted on : October 6, 2021 4:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने जिले में अप्रशिक्षित जवानों को ड्यूटी देने पर नाराजगी व्यक्त की है। जवानों ने मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ड्यूटी से वंचित प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को तैनाती देने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि पीआरडी के प्रशिक्षित जवानों को तो तैनाती नहीं दी जा रही लेकिन अप्रशिक्षित तमाम विभागों में तैनात किये गये है।

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के हेम मिश्रा, सरिता राय और बसंती देवी का कहना है कि जहां राज्य में उच्च न्यायालय की ओर से मार्च 2021 में अप्रशिक्षित जवानों को तैनाती देने पर रोक लगाई गई है, वहीं जिले में युवा कल्याण विभाग की ओर से न्यायालय के आदेशों को दर किनार कर अप्रशिक्षित जवानों को तैनाती दी गई है। जिससे जिले में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित जवानों को तैनाती नहीं मिल पा रही है। ऐसे में प्रशिक्षित जवानों के सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जवानों ने मामले में जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रशिक्षित जवानों को तैनाती देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर तुलसी देवी, जानकी देवी, सीमा देवी, सतीश कुमार, बलवंत सिंह, रेखा और सीमा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!