posted on : February 2, 2022 5:11 pm
गोपेश्वर (चमोली)। डाक विभाग प्रखंड गोपेश्वर द्वारा डाक जीवन बीमा दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंडल के सभी उपमंडल अधिकारियों द्वारा मेले, कैंप का आयोजन कर डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा का व्यवसाय अर्जित किया गया। डाक अधीक्षक एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला, कैंप में 125 प्रस्तावों के 3 करोड 94 लाख बीमाधारक पर चार लाख चार हजार छ सौ सोलह रूपये का प्रीमियम प्राप्त किया गया। जिसमें उत्कृष्ट व्यवसाय प्राप्त करने वाले कुसुम सती, बीना राणा व महाबीर सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
