posted on : December 3, 2021 4:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने शहीद सम्मान यात्रा स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसमें देश पर मर मिटने वाले वीरों सपूतों के आंगन से मिट्टी एकत्र कर उत्तराखंड में बनने वाले प्रसिद्ध पांचवें सैन्यधाम का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों और उनकी विधवाओं को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्त के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के सपूतों में अपने प्राणों की आहुति देकर देश के सीमाओं की रक्षा की। यह बात हम सबके लिए देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है। थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने जिस प्रकार से पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उससे हमारी आने वाली पीढ़ियां देश के गौरवमयी इतिहास एवं देश पर मर मिटने वाले वीर सपूतों की जानकारियां हासिल होगी। जो कि देश भक्ति के लिए प्रेरणादायक कार्य करेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश में आई है तब से देश की सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं देश के रक्षा मंत्री हमेशा दीपावली के दीपोत्सव पर सीमाओं में जाकर देश के प्रहरियों के बीच जाकर उनके उत्साह को और दोगुना कर देते हैं। इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट थराली, विधायक मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्नल डीएस बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!