posted on : June 23, 2021 7:38 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर के होटल संचालकों ने पुलिस प्रशासन से एसओपी के अनुसार होटल संचालन की मांग उठाई है। बुधवार को होटल संचालकों ने मामले में थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि जहां शासन की ओर से जहां होटलों का संचालन रात्रि 10 बजे तक करने की छूट दी गई है। वहीं कतिपय पुलिस जवानों द्वारा सामान्य दुकानों की भांति होटलों को भी 5 बजे बंद करावाया जा रहा है। जिससे भोजन व्यवस्था के लिये होटलों पर अश्रित लोगों के साथ ही होटल संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, कीर्ति सिंह, सौकार सिंह, महेंद्र सिंह, ललिता प्रसाद आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
