गोपेश्वर (चमोली)। नये साल का जश्न बनाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो शालिनता के साथ मनायें। कहीं ऐसा न हो कि नये साल के जश्न में खलल पड़ जाय और आप को हवालात की हवा खानी पड़े। चमोली पुलिस की नये साल का जश्न मनाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। कहीं से भी हुडदंग की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार को जिले के सभी थाना और चैकी प्रभारियों के साथ ही अन्य अधिकारियों की बैठक वर्चुअल माध्यम ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने आगामी नववर्ष के मौके पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध  कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने उत्तराखण्ड़ पुलिस एप में संचालित होने वाले गौरा शक्ति एप का थानेवार विवरण प्राप्त करते हुए  अधिक से अधिक महिलाओं का गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन करने  और रजिस्ट्रेशन के पश्चात वेरीफिकेशन काल करके रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए महिला उपनिरीक्षकों और महिला आरक्षियों को समय-समय ब्रीफ करने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थानों क्षेत्रान्तर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, महिला, अपराध, बाल, मानव तस्करी आदि अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर जागरूक करने व नगरों, कस्बों, गावों व स्कूल कालेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं, छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी प्रदान करने के लिए  निर्देशित किया गया। पुलिस क्षेत्र व राजस्व क्षेत्रों से स्थानान्तरित हुई लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारी, विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने, वाँछ्ति ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिएचलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई में तेज करने, यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए अपने स्तर से भी रणनीति बनाकर कार्ययोजना तैयार करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ओवरलोडिंग, नाबालिक गाड़ी ना चलाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने, ई-चालान अधिक से अधिक करने व लिंग मार्गों पर नियमित रूप से चैकिंग करने व यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए यातायात निरीक्षक व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी सम्पत्ति के अधिग्रहण के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, वाचक उपनिरीक्षक विजय प्रकाश आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!