posted on : November 27, 2025 5:46 pm

गोपेश्वर (चमोली)। सैन्य विभाग के लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में सैन्य विभाग की लंबित समस्याओं के संबंध में बैठक आहूत की गई। उपजिलाधिकारी जोशीमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली मे सेना के नाम कुल 43.62 एकड़ भूमि दर्ज है जबकि सेना द्वारा कुल 96.82 एकड़ भूमि पर घेरबाड़ की गई है। जो जांच में राजस्व, पर्यटन एवं निजी काश्तकारों की भूमि पायी गई है। बताया कि ज्योतिर्मठ औली सड़क मार्ग में आशा मोड़ से तपोवन सड़क मार्ग की और एक लिंक रोड पर अनेकों स्थान पर गड्डे होंने के कारण वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। इसके निराकरण के लिए निर्माणदायी संस्था को कहा गया है।  उन्होंने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि एलएआरआर एक्ट2013 के तहत औली, माणा, ज्योतिर्मठ में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है।

आईटीबीपी के अधिकारी ने बताया कि गेलडुग में निर्मित हैलीपैड के भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजा गया है। उन्होंने फायरिंग रैंज की भूमि का उपयोग विस्तार आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ाये जानें का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी संबंधित भूमियों का संयुक्त निरीक्षण कर सीमांकन कर लिया जाए एवं तत्पश्चात भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरानअपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश तथा ऑनलाइन वीसी के माध्यम से एसडीएम चमोली, एसडीएम जोशीमठ एवं आईटीबीपी के अधिकारी जुड़े रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!