ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

देवाल। एक बार फिर विकासखंड देवाल के दूरस्थ गांव देवस्थली के 30 वर्षीय युवक हितेश कुनियाल ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया ।

अल्ट्रा रनर हितेश ने 18 दिसंबर को गुड़गांव के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुए 12 घंटे की दौड़ में 40 प्रतिभागियों में चौथा स्थान प्राप्त किया । 400 मीटर ट्रैक के चक्कर लगाते हुए हितेश ने 108 किलोमीटर पूरे करे

पिछले वर्ष चंडीगढ़ में हुए 100 किलोमीटर दौड़ को पूरा करने के बाद हितेश ने टफ मैन की उपाधि हासिल करी थी और इस वर्ष सितंबर में उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची दौड़ खारदुंग ला चैलेंज 72 किलोमीटर लद्दाख के खारदुंग ला पास जिसकी ऊंचाई 18000 फीट है पूरा कर 200 प्रतिभागियों में से 17 स्थान प्राप्त किया था

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!