posted on : November 29, 2020 4:36 pm

पहले कूडादान-फिर कन्यादान

गोपेश्वर (चमोली)। मेरा गांव-स्वच्छ गांव के संयोजक इं. भवान  सिह रावत ने रविवार को पीपलकोटी में आयोजित संदीप बुटोला पुत्र कुंदन सिंह बुटोला के विवाह समारोह में पहुंच कर दुल्हा दुन्हन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने हाथों से बनाया हुआ कूड़ादान भेंट किया। साथ ही पेट्टी से कूडादान बनाना भी सीखाया।  मास्क भेटकर सभी बारातियों अतिथियों को स्वच्छता व कोरोना से बचने हेतु जागरूक किया।

इं. रावत का मानना है हमें स्वच्छता पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं, हम घर मे उपलब्ध पुराने समानों का उपयोग कर स्वच्छता रख सकते है। उन्होंने कहा कि हमें सभी काम के लिए सरकार पर निर्भरता की मानसिकता त्यागना होगा। राष्ट्रहित मे जो कार्य हम कर सकते उसे कर राष्ट्र विकास मे भागेदार बन सकते है। कोरोना के सुरक्षा पर भी हमें खुद जागरूक होना होगा। दुल्हा यह स्पेशल उपहार पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने स्वच्छता का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर भुपेन्द्र, राजेन्द्र, सुरेंद्र, प्राचिता, ऊषा, ज्योति, गुन्नु, सीमा आदि शामिल थे।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!