posted on : May 2, 2021 6:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर नगर क्षेत्र के गोपेश्वर गांव मोहल्ले में यातयात के बनाये गये हल्के मोटर वाहन सड़क के बीचों बीच गुजर रही नाली लगी जाली बीते कई माह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से इसका वर्तमान तक सुधारीकरण नहीं किया जा सका है। स्थानीय लोगों ने इसके सुधारीकरण की मांग की है।

स्थानीय निवासी विवेक रावत, महेंद्र सिंह और जयदीप का कहना है कि गोपेश्वर गांव से पठियालधार को जोड़ने वाला मार्ग नगर के मोहल्ले के बड़े हिस्से के साथ ही आदर्श कॉलोनी बसंत बिहार, पपडिंयांणा और सिरोखोमा गांव के लोगों की आवजाही का मार्ग है। यहां बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन होता है। लेकिन पालिका प्रशासन यहां महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी जाली के सुधारीकरण को लेकर लापरवाह बना हुआ है। ऐसे में यहां दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने पालिका प्रशासन की ओर से नाली की जाली के सुधारीकरण की मांग उठाई है। इधर, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत का कहना है कि कोरोना के कार्यों की अधिकता के चलते नाली का सुधारीकरण कार्य नहीं करवाया जा सका है। जल्द ही नाली की जाली का सुधारीकरण करवा लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!