ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू करवाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस की एक बैठक में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अडानी समूह में केंद्र सरकार की ओर से जीवन बीमा निगम, बैंकों के माध्यम से करवाये गये निवेश और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट में सोमवार को एक ब शिविर कार्यालय के सभाकक्ष में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के तमाम मुद्दों पर फैल हो रही है। विकास के सारे रास्ते बंद हो गये है। उल्टा जो भी सरकार के विरोध में बोल रहा है उसे राष्ट्रद्रोही होने का प्रमाण पत्र थमा दिया जा रहा है। जनता की ज्वलंत समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जनता के जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस हर समय उनके साथ है और इसके लिए आंदोलन भी करना पड़े तो उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर इस अवसर पर बसंत लाल वैनोला, दलीप राज, नवीन, विक्रम राज, रामेश्वरी, मंजू, संगीता, शबनम, मालती, जानकी, सुनीता, सारिका, दीपिका, मधु, निशा देवी, अंजनी देवी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। साथ ही नगर कार्यकारिणी के लिए दिलीप राज को महामंत्री, नवीन राज को कोषाध्यक्ष तथा विक्रम राज को नगर सेवादल का अध्यक्ष बनाया गया। नगर महिला अध्यक्ष पद पर अंजू राणा तथा नगर अनुजाति महिला अध्यक्ष पद पर विनीता देवी को दायित्व सौंपा गया।

बैठक के बाद चमोली जिला मुख्यालय के हल्दापानी में हो रहे भूधंसाव के ट्रीटमेंट के लिए स्वीकृत 30 करोड़ की धनराशि से होने वाले कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, दीवानसिंह बिष्ट, आनंद सिंह पंवार, महिला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा रावत, यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप भंडारी, नरेंद्र भारती, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, दर्शन लाल, रोहित कुमार, प्रताप लाल, श्याम लाल, शम्भूलाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!