ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

छत्तीसगढ़।  वीरेंद्र नगर जिला कबीरधाम में छत्तीसगढ़ के संत श्री राम बालक दास महात्यागी के संचालन में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बद्रीश पीठ से जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी का आज आगमन हुआ. जगतगुरु शंकराचार्य जी ने घोषणा की कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामडी पाटेश्वर धाम को विधर्मीयों के द्वारा बार-बार परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है और संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किए जा रहे पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान को टारगेट किया जा रहा है उसे ध्यान में रखते हुए एवं ब्रह्मलीन परम पूज्य सदगुरुदेव श्री राज योगी बाबा जी की प्रथम पुण्यतिथि जो कि अप्रैल माह में आने वाली है उसे ध्यान में रखते हुए श्री जामडी पाटेश्वर धाम ( जिला बालोद ) में वे स्वयं अप्रेल माह में 7 दिवसिय कथा करेंगे। सात दिवसीय इस भव्य आयोजन की तैयारी श्री जामडी पाटेश्वर धाम के भक्तगण करें और छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त सनातन धर्मावलंबी इस कथा में तन मन धन से सहयोग देते हुए अपनी उपस्थिति अभी से सुनिश्चित कर लें. इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्री जामडी पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत श्री राम बालक दास ने कहा कि परम पूज्य सदगुरुदेव राज योगी बाबा जी के पावन समाधि स्थल पर समाधि मंदिर का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है इस समाधि मंदिर का लोकार्पण जगतगुरु शंकराचार्य एवं भारत के धर्म आचार्यों के द्वारा आने वाले चैत्र माह में गुरुदेव की पुण्यतिथि पर किया जाएगा संत श्री राम बालक दास जी ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान ने श्री जामडी पाटेश्वर धाम में आने की स्वीकृति और सात दिवसीय कथा करने का आशीर्वाद देकर संपूर्ण भारतवर्ष में श्री पाटेश्वर धाम के भक्तों को उत्साहित किया है और सभी प्रसन्न है ज्ञात हो कि संत श्री राम बालक दास जी के संचालन में अभी तक 96 महायज्ञ संपन्न हो चुके हैं इसी क्रम में 97 वां यज्ञ कोसमंदा ग्राम में महाशिवरात्रि को होगा और 98 वा यज्ञ ग्राम पेंड्री धमधा में संपन्न होगा श्री पाटेश्वर धाम में अप्रैल में होने वाला कथा और रुद्रयज्ञ इस क्रम में 99 वा महायज्ञ होगा

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!