घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग को डेढ़ लेंन चैडीकरण की मांग को लेकर आन्दोलन से जुड़े आंदोलनकारियों ने दिल्ली जंतर मंतर पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं घाट में शनिवार को 108वें दिन भी आंदोलन जारी रहा।
बता दें कि नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ लेन बनाये जाने की मांग को लेकर पिछले 108 दिनों से आंदोलन व भूख हड़ताल चल रही है। क्षेत्रवासियों की मांग पूरा न होने पर कुछ आंदोलनकारियों ने शनिवार को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंच कर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को अपने आंदोलन को पहुंचाने का प्रयास किया। आंदोलनकरियों ने आरोप लगाया कि शासन में बैठे कुछ अधिकारी पहाड़ विरोधी कार्य कर रहे है। उनका आरोप है कि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशू नंदप्रयाग घाट सडक चैड़ीकरण की मांग का विरोध पूर्व से ही करते आ रहे है। वे तीन हजार गाड़ियां प्रतिदिन न चलने का हवाला देते हुए सरकारों को मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिस मानक के अनुसार दीवालीखाल-भराड़ीसैण मोटरमार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है ,उसी मानक के अनुसार नंदप्रयाग-घाट सडक को भी डेढ़ लेंन बनाया जाए।प्रदर्शन करने वालो में लक्ष्मण सिंह राणा, विनोद फरस्वाण, दीपक कंडारी, प्रीतम सिंह आदि मौजदू थे।
