posted on : October 24, 2021 7:23 pm

गोपेश्वर (चमोली)। सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाइवे बीआरओ ने आवाजाही के लिए खोल दिया है। तमक नाले के पास पहाड़ी से लगातार हो रही भूस्खलन के कारण यह मार्ग पिछले एक माह से अधिक अवधि से बंद चल रहा था। जिसे रविवार को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्ग के खुलने के बाद क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं जिले में हुई भारी वर्षा से बंद पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग भी सुचारू हो गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!