गोपेश्वर (चमोली)। जैसे ही आपका फोन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पहुंचता है वैसे की कार्यकर्ता आपकी सेवा में पहुंच जाते है। रक्तदान हो या कोरोना काल में गरीब, असहायों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध करवाना मैसेज मिलते ही कार्यकर्ता हाजिर हो रहे है।
कोरोना के कारण दिन पर रोजगार कर अपनी रोजी रोटी चलाने वालों के सामने सबसे ज्यादा संकट खड़ा हुआ है। ऐसे में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले के अधिकांश स्थानों पर टीम बनाकर ऐसे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एबीवीपी के विभाग संयोजग अमित मिश्रा बताते है कि उनका मकसद है कि इस कोरोना के संकट की घड़ी में कोई परिवार भूखा न रहे इसके लिए वे हर संभव मदद कर रहे है। जहां से भी उन्हें फोन आता है वे तुरंत वहां पहुंच कर उनकी मदद में जुट जाते है। उनका कहना है कि जब तक कोरोना को लेकर लाॅक डाउन की स्थिति रहेगी वे लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे साथ ही रक्त की कमी के कारण भी अस्पतालों में किसी मरीज की मौत न हो इसके लिए भी वे भरसक प्रयास कर रहे है।
