गोपेश्वर (चमोली)। एक कलयुगी शिक्षक जो नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में अध्यापन का कार्य करता है उस पर उसकी नाबालिग शिष्या ने दुष्कर्म के प्रयास के साथ ही अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को काफी लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहा था। कुछ दिन पूर्व शिक्षक किशोरी को अपने साथ बहला फूसला कर ले गया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा जिस पर वह चिल्लाने लगी तो शिक्षक वहां से भाग गया। छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने थाना गोपेश्वर में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवायी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार लिया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि थाना गोपेश्वर में एक मामला आया जिसमें एक प्राइवेट स्कूल का शिक्षक अपनी स्कूली की छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा है जिसकी सूचना छात्रा के परिजनों ने थाने को दी, जिसका संज्ञान लेते हुए एफआरआई दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। मामले में पोक्सो के अतिरिक्त अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
