posted on : June 1, 2021 6:11 pm
गोपेश्वर (चमोली)। राजपूत करणी सेना की प्रंतीय कार्यकारणी ने राज्य सरकार से व्यापारियों, मजदूरों, वाहन चालक और वाहन स्वामियों के लिये राहत पैकेज देने की मांग उठाई है। सेना के प्रदेश संगठन मंत्री ठाकुर हरेन्द्र सिंह बिष्ट का कहना है कि बीते वर्ष से कोरोना के चलते व्यापार के साथ ही सभी व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं। सरकार की ओर से व्यापारियों, मजदूरां, वाहन चालक और वाहन स्वामियों के लिये कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे में जहां व्यापारियों और वाहन स्वामियों के सम्मुख परिवार के भरण-पोषण के साथ बैंक के ऋण अदायगी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं मजदूर और वाहन चालकों के सम्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को सभी वर्गों के लिये राहत पैकेज तैयार कर राहत देने का कार्य करना चाहिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
