गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा के स्थापना दिवस को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान में केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों का लेखा जोखा रखते हुए कहा कि भाजपा की डब्बल इंजन की सरकार जनता के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है जिसका जनता पूरा लाभ उठा रही है।
गुरूवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनकल्याण की तमाम योजनाऐं संचालित हो रही है। गरीबों को फ्री राशन से लेकर विधवा, दिब्यांग, वृद्धा पेंशन में बढ़ोत्तरी के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब परिवारों को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आवास की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने की बात भी इसी सरकार में की गई है। अनुसूचित जाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है। समाज कल्याण की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्तियों में पारदर्शिता के साथ आॅन लाइन पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला सहप्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, राजेंद्र हटवाल, हर्षवर्धन मैठाणी, मोहन नेगी, महेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, कर्णप्रयाग प्रभारी डॉ. मातबर रावत, जोशीमठ के प्रभारी बीरेंद्र पाल भंडारी, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, भरत चैधरी, सुभाष रावत, राधा रानी रावत, पुष्पा चैधरी, रंजना रावत, दिगपाल नेगी, अमरसिंह, प्रदीप चैहान आदि मौजूद थे।