posted on : November 20, 2022 7:19 pm

कोटद्वार। मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चैबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा हैं। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम की ओर से थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त नदीम एवं रोहन नेगी को बीएल रोड़ कोटद्वार के पास से 15.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोटद्वार में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को बरेली उप्र से किसी भाभी नामक महिला से खरीदकर कोटद्वार क्षेत्र में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बेचते थे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने, आपातकालीन नम्बर डायल-112 में देकर एक नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग कर अपनी भूमिका निभायें।

 

नाम पता अभियुक्त

नदीम पुत्र बल्लन, निवासी लकड़ी पड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-25 वर्ष)।

 रोहन नेगी पुत्र राजमोहन नेगी, निवासी काशीरामपुर तल्ला, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 23 वर्ष)।

बरामद माल

15.80 ग्राम अवैध स्मैक

कीमत लगभग रू. एक लाख साठ हजार

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सीआईयू, आरक्षी शशिकान्त त्यागी एएनटीएफ,  संतोष कुमार सीआईयू, हरीश सीआईयू, आशीष बिष्ट एएनटीएफ, अमरजीत सीआईयू

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!