posted on : May 19, 2021 5:03 pm

गोपेश्वर (चमोली)। यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी के आह्वान पर बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेशभर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ अपने-अपने घरों मे सांकेतिक धरना दिया।

युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधान सभा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर आरोप  लगाते हुए कहा कि कोरोना की इस संकट की घड़ी में प्रदेश ही नहीं देश भर के प्राइवेट अस्पताल मन मर्जी के कोविड मरीजों से इलाज का धन वसूल रहे है। उनका कहना था कि अमीर आदमी तो अपना इलाज करवा रहा है लेकिन गरीब लोग इतनी धनराशि नहीं जुटा सकते है इसलिए उनका इलाज हो पाना संभव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस सांकेतिक  धरने के माध्यम से सरकार को चेतावनी देना चाहते है सरकार सभी मरीजों के इलाज का धन स्वयं वहन करे और प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी पर लगाम लगाये। धरना देने वालों में वैभव सकलानी, नवीन चंदोला, रोहित कुमार, महिपाल राज आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!