गोपेश्वर (चमोली)। भराडीसैंण (गैरसैंण) में आगामी एक मार्च से आहुत विधानसभा बजट सत्र की ड्यूटी पर जाने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 का आरटीपीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है।

जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की बजट सत्र में ड्यूटी लगाई गई है उनके लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट, जोशीमठ, पोखरी, थराली, गैरसैंण तथा कर्णप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोविड टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने समस्त कार्मिकों को 25 व 26 फरवरी को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोविड टेस्ट कराते हुए इसकी नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। साथ ही किसी कार्मिक की पाॅजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!