पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पोखरी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि ब्लॉक पोखरी में क्षेत्र पंचायत निधि के आवंटन में मनमानी चल रही है और पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन किये जाने के साथ ही अन्य समस्याऐं भी उत्पन्न की जा रही है। जिससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 

उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे को दिए गये शिकायती पत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, सुभाष रावत, ममता भट्ट, किरन देवी, पुष्पा चैधरी, मंजू देवी का कहना है कि ब्लॉक पोखरी में क्षेत्र पंचायत निधि के आवंटन में मनमानी चल रही है और पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। नियोजन समिति की बैठक के बिना योजनाओं का आवंटन किया जा रहा है। ब्लॉक कर्मचारियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवशेष धनराशि की सही से जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र में विकास योजनाओं पर कार्य नहीं हो पा रहा है। रौता के क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन देवी का कि कार्यो का भुगतान समय पर न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।  क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत ने सिनाऊं में भारी बारिश के कारण रास्ते क्षतिग्रस्त  और भू धंसाव से आवासीय मकानों को खतरे की समस्या रखी जिस पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने सभी समस्याओं पर जांच का भरोसा दिया है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, राधा रानी रावत, हरीश रावत, किरन देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, ममता भट्ट, पुष्पा देवी, राखी देवी आदि मौजूद थे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!