posted on : July 12, 2021 5:20 pm
गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी के आवास पर सोमवार क्षेत्र पंचायत कुंजो मैकोट राजेन्द्र सिंह नेगी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास का पहिया थम सा गया है। जनता ने जिस आशा के साथ भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपी थी उस पर भाजपा खरी नहीं उतरी है। इसलिए वे भाजपा को छोड कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इस मौके सुखदेव झिंकवान, उपेन्द्र सिंह असवाल भी कांग्रेस में शामिल हुए है। इस अवसर पर विकास जुगरान , अरविंद नेगी, मनोज कठैत, राजेन्द्र बिष्ट, संदीप भंडारी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप सिंह नेगी, हरेंद्र राणा, विमला देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
