जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ के पांडुकेश्वर में बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ भगवान कुबेर मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। बुधवार को यहां गांव में नंदा मंदिर में भगवान कुबेर, क्षेत्रीय देवताओं और भूमि पूजन के साथ कार्य शुरु किया गया। हालांकि मंदिर निर्माण का कार्य वीरवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर शुरु किया जाएगा। यहां ग्रामीणों द्वारा मंदिर समितियों, श्रद्धालुओं के साथ ही स्वयं के चंदे से मंदिर का पुनर्निमाण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरु होने के मौके पर यहां महिलाओं द्वारा मांगल गीतों के साथ चैफुला और थड़या नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
कुबेर मंदिर समिति अध्यक्ष अनूप भंडारी, राजेश मेहता, कृष्णा भंडारी, राघव पंवार और अभिषेक पंवार ने बताया कि कुबेर मंदिर का निर्माण वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं हो सका था। अब स्थिति समान्य होते ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया राजस्थान से आये पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये राजस्थान से पत्थर गांव में पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया मंदिर निर्माण पत्थरों को जोड़कर ३ माह के भीतर मंदिर निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर का निर्माण करीब डेढ करोड़ की लागत किये किया जा रहा है। जिसके लिये ग्रामीणों के साथ ही बड़े स्तर पर बाहरी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की ओर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने बताया कि शीतकाल में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर भगवान कुबेर और उद्धव जी की पूजा पांडुकेश्वर में की जाती है। ऐेसे मंदिर के भव्य निर्माण से शीतकाल में दर्शनों को पहुंने वलो तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार स्वामी बालक दास, कृष्णा मेहता, भगत सिंह मेहता, संजीव भंडारी, सत्य राणा, बाबूलाल शाह, अमित कन्नी, संगीता देवी, सरीता रावत, संगीता मेहता, साधना देवी आदि मौजूद थे।
