posted on : March 2, 2021 7:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भरारीसैण गैरसैण में चल रहे बजट सत्र के दौरान सड़क चैड़ीकरण की मांग को लेकर विधान सभा कूच कर रहे आंदोलनकारियों पर सोमवार को दीवालीखाल में लाठी चार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग किये जाने के विरोध में मंगलवार सांय को आम आदमी पार्टी ने गोपेश्वर के तिराहे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पुतले को सांकेतिक फांसी पर लटका कर सरकार के इस कृत्य की निंदा की है।

मंगलवार को गोपेश्वर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आंदोलनकारियों पर लाठी भांजे जाने की निंदा की है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर लोगों को कुछ दे तो नहीं पा रही है उल्टा मांगने पर उन पर लाठियां अवश्य बरसा रही है। जो इस सरकार के दिमागी दिवालियापन की निशानी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब बौखला गई है। और इसी बौखलाहट में उलूल, जूलूल हरकत करने लगी है। उन्होंने कहा कि निहत्थी महिलाओं और बुजुर्गों पर लाठियां बरसाना शर्मसार कर देने वाला कार्य है। इस सरकार ने यह बता दिया कि वह जनता की हितैषी नहीं बल्की सत्ता तक पहुंचने के लिए लोगों का इस्तेमाल करने के बाद पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में भत्र्सना कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर कुलदीप नेगी, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल, दीपक कुमार, भरत लाल, राजेन्द्र जोशी, आशुतोष पंत, धर्म सिंह ,नीरज रावत, हर्षवर्धन, चरण सिंह आदि मौजूद थे।

वामपंथियों ने भी फूंका सरकार का पुतला

दीवालीखाल में आंदोलकारियों पर लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में वामपंथी दलों ने मंगलवार देर सांय को गोपेश्वर तिराहे पर सरकार का पुतला दहन करते हुए सरकार के इस कार्य को निंदनीय बताया। वामपंथियों का कहना था कि सरकार विकास के नाम जनता का विनाश करने पर उतारू है। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव भूपाल सिंह रावत, भाकपा के सचिव विनोद जोशी, ज्ञानेंद्र खंतवाल, ज्योति, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

उक्रांद ने लाठी जार्च के विरोध में फूंका पुतला

उत्तराखंड क्रांति दल ने मंगलवार को गोपेश्वर तिराहे पर सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए जिन शहीदों ने अपना बलिदान दिया था इस सरकार ने उन शहीदों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है। सड़क की मांग कर  रहे आंदोलनकारियों पर लाठियां भांजना एक अत्याचार है और इसका जबाव इस सरकार को जनता आने वाले समय में अवश्य देगी। इस मौके पर अब्बल सिंह भंडारी, सत्यप्रकाश सती, बीरेंद्र असवाल, चरण सिंह बिष्ट, प्रदीप भट् आदि आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!